राजौरी गार्डन: नारायणा थाना पुलिस ने जनकपुरी से 2 कुख्यात सेंधमारों को किया गिरफ्तार ,2 कंप्यूटर व 2 LED TV बरामद
नारायणा थाना पुलिस ने जनकपुरी से 2 कुख्यात सेंधमारों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाशों की पहचान सत्यम निवासी नवादा उत्तम नगर और राजकुमार निवासी चाणक्य प्लेस बिंदापुर के तौर पर हुई है। पुलिस ने इनके पास से चोरी किये 2 कंप्यूटर ,2 LED TV और कुछ मेडिकल उपकरण बरामद किये है। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने चोरी के एक मामले को सुलझाने का दावा किया है।