🎀 राखी से पहले सीधी बाजार गुलजार! बहनों की खरीदारी, दुकानों पर जबरदस्त भीड़
Description
सीधी शहर का बाजार राखी के त्योहार से एक दिन पहले पूरी तरह से गुलजार नजर आया। 🎀 बहनें अपने भाइयों के लिए पसंदीदा और रंग-बिरंगी राखियां खरीदने बड़ी संख्या में बाजार पहुंचीं। राखी की दुकानों से लेकर मिठाई और होटल तक लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली।
वहीं राखी बेचने वाले दुकानदार लाउडस्पीकर से ग्राहकों को आकर्षित करते नजर आए—कहीं ₹10 की राखी तो कहीं ₹50 तक की आकर्षक राखियां लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। 😍
बाजार का यह नजारा साफ बता रहा है कि रक्षाबंधन को लेकर लोगों में कितना उत्साह है।
आप बताइए, आपके यहां राखी की खरीदारी कितने दिन पहले शुरू हो जाती है? 👇
#SidhiMedia24 #Sidhi #RakshaBandhan #Rakhi2026 #RakhiFestival
Gopadbanas, Sidhi | Aug 27, 2026