पन्ना: पवई में भीषण सड़क हादसा: टोचन कर रहे ऑटो की रस्सी टूटी, साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल
Panna, Panna | Mar 10, 2026 पन्ना के पवई में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। महेंडा गांव के पास रस्सी से खींचकर (टोचन) लाए जा रहे एक ऑटो की रस्सी टूटने से वह अनियंत्रित होकर साइकिल सवार युवक पर पलट गया। गंभीर रूप से घायल सियाराम अहिरवार को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों ने इस दर्दनाक हादसे के लिए ऑटो चालक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है।