गरौठा: गरौठा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया, 7 मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
झांसी के थाना गरौठा पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 7 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया है।