बागपत: थाना सिंघावली अहीर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार का ईनामी जिसान को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल
मीडिया सैल बागपत द्वारा शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि थाना सिंघावली अहीर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार का ईनामी जिसान पुत्र रहीस निवासी पुराना कस्बा बागपत को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपित को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।