सिकंदरा: सिकंदरा तहसील में सीडीओ की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 62 शिकायतें आईं, एक का मौके पर हुआ निस्तारण
शासन के निर्देशानुसार शनिवार को तहसील परिसर सिकंदरा में मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 62 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया।