लुणी: लूणी थाने में सीएलजी सदस्यों की बैठक का हुआ आयोजन, शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर की गई चर्चा
Luni, Jodhpur | May 1, 2025 जोधपुर जिले के लूणी पुलिस थाना में सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। वृहस्पतिवार शाम छः बजे मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में पहलगाम की घटना को लेकर शांति एवं कानूनी व्यवस्था बनाए रखने हेतु सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। उप निरीक्षक गोविंद राम ने बताया कि,सीएलजी सदस्यों के साथ शान्ति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर चर्चा की गई।