बालाघाट: बुखार और उल्टी से पीड़ित 4 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत
जिले के बैहर क्षेत्र अंतर्गत राजमाटोला निवासी चार वर्षीय मासूम बच्ची राधिका राठौर की मंगलवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्ची को पिछले दो दिनों से तेज बुखार और लगातार उल्टी की शिकायत थी, जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार, राधिका पिता राजेंद्र राठौर को पहले बैहर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सो