कलान: रासा नगरिया के पास जेसीबी से अवैध खनन का आरोप, मिलीभगत की चर्चा उठी
परौर (शाहजहांपुर)। थाना परौर क्षेत्र के रासा नगरिया गांव के पास रासा नगरिया-बमनी मार्ग पर सड़क किनारे जंगल क्षेत्र में जेसीबी मशीन से अवैध खनन किए जाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दिनदहाड़े मिट्टी का खनन किया जा रहा है, जिससे राजस्व को नुकसान पहुंच रहा