धमतरी: नौकरी नहीं लगने से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
कोतवाली थाना से मिली जानकारी के अनुसार धमतरी शहर के गुजराती कॉलोनी के पास पतंजलि नगर निवासी यशवंत साहू बुधवार-गुरुवार की मध्य रात अपने घर में फांसी लगा लिया था। जानकारी होने पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।