अकबरपुर: गाली-गलौज व मारपीट से संबंधित मामले में वांछित वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना रुरा पुलिस ने गाली गलौज व मारपीट से सम्बंधित मामले में फरार चल रहे वांछित वारंटी कल्लू उर्फ चंद्रशेखर पुत्र सुरेश चन्द्र उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम बंशीनिवादा थाना रुरा जनपद कानपुर देहात को गांव के पास से गिरफ्तार किया।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्त पर आवश्यक विधिक कारवाही की गई।