सुपौल: महावीर चौक पर जाम से परेशान लोग, नगर परिषद EO बोले- ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर करेंगे समस्या का समाधान
Supaul, Supaul | May 9, 2026 सुपौल शहर के महावीर चौक पर लगातार लग रहे भीषण जाम ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल महावीर चौक पर हर दिन वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं, जिससे लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।