पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मटिया चौक के समीप रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Purnea East, Purnia | Jun 28, 2026
पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मटिया चौक के समीप रेलवे ट्रैक पर रविवार को सुबह लगभग 7:00 बजे क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. पुलिस हाथ पर बने टैटू के आधार पर मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है. वही घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए GMCH भेज दिया है