सहारनपुर: गागलहेड़ी में पुलिस ने अवैध रूप से आम के पेड़ काट रहे वन तस्करों को दबोचा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित सामान बरामद
थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव बहेड़ी गुर्जर के जंगल में दिनदहाड़े प्रतिबंधित आम के पेड़ों का अवैध कटान कर रहे वन तस्करों को गागलहेड़ी पुलिस ने शनिवार दोपहर 1:00 बजे दबोच लिया।मौके से प्रतिबंधित रूप से कटे आम के पेड़ और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद की गई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया।