हरदोई: न्याय न मिलने से पीड़ित ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल से मिलने के लिए पदयात्रा और आमरण अनशन की घोषणा की
Hardoi, Hardoi | Apr 18, 2026 मामला थाना कोतवाली देहात के ग्राम पचकोहरा मजरा महुईपुरी से संबंधित है। रविकांत मिश्रा, पुत्र अम्बिका प्रसाद मिश्रा, ने आरोप लगाया है कि उनके साथ लगभग 9.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। उनके अनुसार, आरोपियों ने फर्जी बिलों और कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल कर उनके बैंक खाते से पैसे निकाले, जबकि उन्हें कोई सामान नहीं मिला।