हज़ारीबाग: हजारीबाग: मीट्रिक और इंटर परीक्षा को लेकर डीसी-एसपी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
झारखंड एकेडमिक काउंसिल की मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं कल से प्रारंभ हो रही हैं। इस अवसर पर हजारीबाग की उपायुक्त नैंसी सहाय और पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने आज सोमवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे परीक्षा ड्यूटी में तैनात मजिस्ट्रेटों और अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में परीक्षा के सफल और कदाचार-मुक्त संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।