हज़ारीबाग: महाकुंभ से लौटते तीर्थयात्रियों की गाड़ी हजारीबाग के चरही घाटी में हुई दुर्घटनाग्रस्त
हजारीबाग के चरही थाना अंतर्गत भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। जिसमें अंस देवी, संजू देवी सोनी देवी शामिल है।वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में रंजू देवी, पुनीता देवी, असिता देवी, उमा देवी और ज्योति देवी हैं। बताया जाता है कि रांची का रहने वाला पूरा परिवार है जो आपस में तय करके महाकुंभ स्नान करने के लिए गए थे।