गाज़ियाबाद: क्राइम ब्रांच पुलिस ने नाजायज गांजे की तस्करी व बिक्री करने वाले 3 अन्तर्राज्यीय तस्कर किए गिरफ्तार
मंगलवार को कविनगर थाना क्षेत्र से गाजियाबाद क्राइम ब्रांच की पुलिस ने अवैध गांजे की तस्करी करके गाजियाबाद व दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में बेचने वाले धनंजय उर्फ बारूद, अभिषेक कुमार सिंह और विवेक कुमार सिंह नाम के 3 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से उड़ीसा राज्य से तस्करी कर लाया हुआ 30 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ है।