बिधूना: अछल्दा क्षेत्र के बीरपुर गांव के पास ट्रेन से गिरकर झारखंड निवासी सीआरपीएफ जवान की हुई मौत, कंपनी कमांडर को सौंपा गया शव
अछल्दा सीआरपीएफ जवान उपेंद्र राम का शव बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद कंपनी कमांडर को सौंप दिया गया। लखनऊ से आए कंपनी कमांडर शव अपने साथ ले गए हैं। जवान का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव झारखंड में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर न्यू अछल्दा स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर उनकी मौत हो गई थी।