झांसी: बबीना में आर्मी के जवान ने खुद को गोली मारकर किया सुसाइड, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच शुरू
Jhansi, Jhansi | Apr 21, 2026 झांसी में सोमवार को आर्मी के एक जवान ने गोली मारकर सुसाइड कर लिया। मध्य प्रदेश के ग्वालियर की पीएचए कॉलोनी निवासी कोमल सिंह की पोस्टिंग अभी बबीना कैंट में थी सोमवार को उनकी प्वांइट पर ड्यूटी थी। दोपहर को गोली चलने की आवाज सुनकर ड्यूटी में तैनात अन्य लोग वहां पहुंचे। वहां खून से लथपथ कोमल का शव जमीन पर पड़ा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर PM को भेज दिया है।