छीपाबड़ोद: जंगल में लापता युवक का शव मिलने से फैली सनसनी
छीपाबड़ौद, सारथल थाना क्षेत्र के कोटड़ा भगवान जंगल में गुरुवार सुबह एक अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सारथल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। थानाधिकारी धर्मपाल यादव ने बताया कि मृतक की पहचान 41 वर्षीय तेजमल लोधा पुत्र मदनलाल के रूप में हुई है। तेजमल 25 मई से अपने घर से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों