इंदौर: द्वारकापुरी में महिला द्वारा आत्महत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने सुधखोर को गिरफ्तार किया
Indore, Indore | Nov 23, 2024 दरअसल द्वारकापुरी थाना क्षेत्र की दिग्विजय मल्टी में रहने वाली महिला सुनंदा पाटिल ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जिसके बाद परिजन उसे एम वाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां अस्पताल कर्मचारियों ने द्वारकापुरी थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस को दिए अपने बयान में सुनंदा ने बताया कि क्षेत्र के रहने वाले नीलेश नामक व्यक्ति से उसने दो लाख रुपए उधार लिए थे।