सदर: NCR मुख्यालय में मनाया गया 12वां योग दिवस, 'स्वस्थ वृद्धावस्था' थीम पर रेलकर्मियों ने किया योगाभ्यास
Sadar, Allahabad | Jun 21, 2026
प्रयागराज में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) मुख्यालय और प्रयागराज मंडल कार्यालय में योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस वर्ष की थीम 'योग फॉर हेल्दी एजिंग' यानी 'स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग' रही। रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।