अकबरपुर: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर अकबरपुर में जश्न, एनडीए कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां
सम्राट चौधरी के बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद पूरे राज्य में खुशी की लहर है। बुधवार को उनके 11 बजे मुख्यमंत्री बनने की पुष्टि होते ही अकबरपुर प्रखंड में भी एनडीए कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्साह के साथ जश्न मनाया।अकबरपुर चौक पर भाजपा एवं जदयू कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में भीड़ जुटी, जहां एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया