भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान 2026 के तहत मतदाता गणना पत्रकों के डिजिटलाइजेशन कार्य का निरीक्षण उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अमृता गर्ग ने किया। उन्होंने जनपद पंचायत सोहागपुर के मतदान केंद्र खोल्हाड़ तथा जिला पंचायत के एसीईओ मुद्रिका सिंह ने जमुई सहित अन्य केंद्रों का निरीक्षण किया।