गोमिया: पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया की छात्राओं ने NEET 2026 में लहराया परचम
Gumia, Bokaro | Jul 17, 2026 गोमिया के पिट्स मॉडर्न स्कूल की पूर्व छात्राओं ने NEET 2026 में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। शुक्रवार समय लगभग साढ़े चार बजे बताया गया कि अर्पणा शर्मा ने 720 में से 658 अंक प्राप्त कर 984वीं ऑल इंडिया रैंक और 308वीं कैटेगरी रैंक हासिल की। वहीं दीपा कुमारी ने 607 अंक के साथ 8875वीं AIR और 3896वीं कैटेगरी रैंक प्राप्त की।