शाहबाद: अलियापुर के मनचले को महिलाओं पर फब्तियां कसने के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार
पिहानी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को राह चलती महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसते हुए मौके से गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की है। मिशन शक्ति प्रभारी महिला उपनिरीक्षक दीक्षा यादव के अनुसार वह हमराह सिपाहियों के साथ क्षेत्र में गश्त पर थीं। मुखबिर से उन्हें सूचना मिली वैसे ही युवक की गिरफ्तारी कर ली।