झंगहा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़की दुबौली निवासी बीरेंद्र साहनी (35) पुत्र रामपुकार साहनी की बड़ौदा में काम के दौरान झूले से गिरने से मौत हो गई। घटना 31 मई की शाम करीब 3 बजे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीरेंद्र साहनी बड़ौदा में पेंट-पॉलिश का कार्य करते थे। छठ पर्व पर घर आए थे और पर्व के बाद वापस बड़ौदा लौट गए थे।