सागर नगर: कोतवाली थाना के पास लाखों की चोरी, पुलिस की नाक के नीचे चोरी होने से रात्रि गश्त पर उठे सवाल
शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में कोतवाली थाना से महज़ कुछ मीटर की दूरी पर सोहेल खान के घर में लाखों रुपये की चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यह घटना बुधवार-गुरुवार की दरमियानी देर रात की है, जब घर के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे।गुरुवार सुबह 7 बजे जब घरवाले जागे तो देखा कि खिड़की का कांच टूटा हुआ था और पूरा सामान बिखरा पड़ा था।