सागर नगर: डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय घाटी पर बड़ा हादसा: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दो लोग घायल
डॉ हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय घाटी पर बुधवार सुबह एक लाल रंग की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घाटी पर मोड़ ओर फिसलन होने के कारण ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और कार सीधे जाकर एक पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना जोरदार था कि कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।