सागर नगर: आईआईआईडीईएम द्वारा नई दिल्ली में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए बूथ लेवल ऑफिसर हुए रवाना
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संदीप जी आर ने 29 एवं 30 मई को आईआईआईडीईएम द्वारा नई दिल्ली में आयोजित होने वाले दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए विधानसभावार बीएलओ को आदेशित किया है। इसी प्रकार अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी समस्त जिला सागर को निर्देशित किया गया है |