सागर नगर: लोकमाता अहिल्याबाई के जयकारों के साथ सागर शहर में महिला सशक्तिकरण वाहन रैली निकाली गई
भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित 10 दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में बुधवार को महिला सशक्तिकरण को समर्पित एक विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया। यह रैली शाम 6 बजे चकराघाट से प्रारंभ होकर कॉरिडोर मार्ग होते हुए पं. दीनदयाल उपाध्याय चौक पहुंची। रैली में सांसद,विधायक स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।