पटना ग्रामीण: कमिश्नर कार्यालय के पीछे कई सालों से रह रहे लोगों को जगह खाली करने का आदेश, लोगों ने लगाई गुहार #jansamasya
पटना स्थित कमिश्नर कार्यालय के पीछे करीब 40 से 50 परिवार कई सालों से रह रहे हैं जिन्हें अब उस जगह को खाली करने का नोटिस दिया गया है। इसे लेकर 31 अगस्त को वहां रह रहे लोगों ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि इससे पहले भी उन्हें जगह खाली करने का नोटिस दिया गया था लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में जाने के बाद उन्हें राहत मिली थी।