पटना ग्रामीण: गर्लफ्रेंड के एक्स को गोली मारकर घायल करने वाला प्रेमी गिरफ्तार, पटना में एसपी ईस्ट परिचय कुमार ने दी जानकारी
प्रेमिका को लेकर उसके प्रेमी और एक्स में हुए विवाद को लेकर प्रेमी ने 29 अगस्त को अपनी प्रेमिका के एक्स को गोली मारकर घायल कर दिया था। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार शाम 6:12 बजे एसपी ईस्ट परिचय कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से मामले का खुलासा किया है।