गुना नगर: जय स्तंभ, हनुमान चौराहा और जज्जी बस स्टैंड पर पुलिस की कार्रवाई, 32 सीटर बस में 70-80 यात्री मिलने पर हुई कार्रवाई
गुना में ओवरलोडिंग और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर 13 जनवरी को यातायात पुलिस ने कार्यवाही की। थाना प्रभारी अजय प्रताप कुशवाहा ने कहा, गुर्जर ट्रेवल्स की 32 सीटर बस में 70 से 80 यात्री भरे मिले। नियम उल्लंघन पर ₹10000 जुर्माना किया। अन्य वाहनों की जांच में यातायात नियम उल्लंघन पर कुल ₹22000 की जुर्माना की कार्यवाही की गई।