पटना ग्रामीण: नालंदा की घटना पर मंत्री विजय चौधरी ने जताया शोक, मुआवजे की दी जानकारी
नालंदा के शीतला माता मंदिर में मची भगदड़ में अब तक नौ लोगों की मौत हो गई है वहीं कई लोग जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में जूझ रहे हैं। मंगलवार दोपहर करीब 12:00 बजे बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए मुआवजे की भी जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपए दिए जाएंगे।