भोरे: दीक्षितौली गांव में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, प्राथमिकी दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
थाना क्षेत्र के दीक्षितोली गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई खूनी संघर्ष के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दर्ज प्राथमिकी में दीक्षितौली निवासी सुभाष दीक्षित ने आरोप लगाया है कि उनके गांव के ही कमलेश दीक्षित, उमेश दीक्षित, सनोज दीक्षित और आशुतोष दीक्षित लाठी डंडा और फरसा तथा लोहे की रॉड से लैस होकर आए और खेत पर लगे खलिहान को जबरन तोड़ने लगे।