भरतपुर: 15 महीने से लापता पति नहीं मिलने से नाराज एक महिला सोमवार को परिजनों के साथ एसपी ऑफिस पर धरना पर बैठी
भरतपुर में 15 महीने से लापता पति नहीं मिलने से नाराज एक महिला सोमवार को परिजनों के साथ एसपी ऑफिस पर धरना पर बैठ गई। हालांकि धरने की अनुमति नहीं होने के कारण पुलिस ने महिला और उसके परिजनों को धरने पर बैठने नहीं दिया। महिला का आरोप है कि पुलिस उसके पति को ढूंढना ही नहीं चाहती। हर बार सिर्फ आश्वासन दिया जाता है, लेकिन कार्रवाई नहीं होती।