मैनपुरी: दन्नाहार क्षेत्र में मिशन समाधान दिवस में निपटा जमीनी विवाद, प्रशासन ने पीड़ित की जमीन को कराया कब्जा मुक्त
दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम असरगढ़ी में पीड़ित सुखवेंद्र सिंह पुत्र फौजदार की जमीन पर कब्जा किया गया था। जिसकी शिकायत पीड़ित ने डीएम से की जिसके बाद जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लिया और मिशन समाधान दिवस में जमीनी का विवाद सुलझा दिया। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जमीन को कब्जा मुक्त कराते हुए पीड़ित को कब्जा दिलाने का काम किया है।