झांसी: तालपुरा में युवक ने भाई और पड़ोसी पर चाकू से हमला कर फैलाई दहशत, पुलिस पर छत से बरसाए पत्थर और फेके गमले
Jhansi, Jhansi | Apr 18, 2025 झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र में युवक ने अपने भाई पर चाकू से हमला कर दिया। यह देख पड़ोसी उसे बचाने आए तो वह उनसे भी भिड़ गया। यहां मामले की सूचना पुलिस को मिली तो वह मौके पर जा पहुंचे। लेकिन आरोपी ने पुलिस को भी नहीं बख्शा और छत पर रखे गमले फेकने लगा। इसी में से एक गमला सिपाही को लगा, जिससे उनके कंधे और छाती में चोट आ गई। इसके भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया