झांसी: झांसी के रेलवे अस्पताल की OT में AC के कंप्रेशर में आग लगने से हुआ हादसा, रेलवे ने कहा भविष्य के लिए करेंगे उपाय
Jhansi, Jhansi | Apr 17, 2025 झांसी में बुधवार को रेलवे हॉस्पिटल की OT में आग लगने के कारण सामने आए हैं। जांच रिपोर्ट में पता चला है कि यहां के AC में सबसे पहले आग लगी थी, जो धीरे-धीरे सभी जगह फैल गई। हालांकि इस आग के चलते किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। झांसी रेल मंडल के अस्पताल में बुधवार की सुबह 9.45 बजे के करीब ऑपरेशन थिएटर में आग लग गई थी।