झांसी: झांसी में दिगारा के पास एक कार ने मोटरसाइकिल को मारी जोरदार टक्कर, बाइक 100 मीटर दूर तक फिसल गई, एक की मौत
Jhansi, Jhansi | Apr 17, 2025 झांसी में कार की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। वह अपने बेटे और दामाद के साथ इलाज के लिए छतरपुर से झांसी आ रहे थे। झांसी पहुंचने से 10 किलोमीटर पहले ही बाइक में कार सवार ने टक्कर मार दी। घटना में उनका बेटा और दामाद गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।