गौरिहार: ग्राम पंचायत मुड़हरा में विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई, किशोरियों को दिया स्वच्छता का संदेश
गौरिहार क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुड़हरा में विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर माहवारी स्वच्छता एवं किशोर स्वास्थ्य जागरूकता रैली का गुरुवार की सुबह 10 बजे आयोजन किया गया। पंचायत भवन से शुरू हुई रैली में किशोर-किशोरियों और महिलाओं ने भाग लेकर माहवारी स्वच्छता, पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।