पुष्पराजगढ़: पुष्पराजगढ़ विधायक फुदेलाल सिंह ने दिल्ली में सांसद इमरान प्रतापगढ़ी से की मुलाकात
भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी वीरू तंबोली ने शनिवार 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुष्पराजगढ़ विधायक फुदेलाल सिंह ने दिल्ली प्रवास के दौरान राज्यसभा सांसद एवं प्रख्यात शायर इमरान प्रतापगढ़ी से मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों के मध्य देश एवं प्रदेश की समसामयिक राजनीतिक परिस्थितियों, जनहित के मुद्दों तथा संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।