सीतापुर: मिश्रीख इलाके में अवैध असलहे के साथ रील बनाते युवक का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस तहकीकात में जुटी
जनपद के मिश्रीख इलाके से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है वीडियो में एक युवक के द्वारा अवैध तमंचों के साथ रील बनाई गई और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले में युवक की तलाश प्रारंभ कर दी है।