नगड़ी: प्रोजेक्ट भवन में अमेरिकी काउंसलेट जेनरल के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव से की मुलाकात
Nagri, Ranchi | Jun 16, 2026 प्रोजेक्ट भवन में मंगलवार शाम करीब चार बजे अमेरिकी काउंसलेट जेनरल कैली जाइल डियाज के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव अविनाश कुमार से मुलाकात की। बैठक में खनिज क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई। राज्य सरकार ने अमेरिकी कंपनियों को खनन, अन्वेषण और उन्नत तकनीक आधारित गतिविधियों में निवेश के लिए आमंत्रित किया।