निम्बाहेड़ा: चित्तौड़गढ़: निंबाहेड़ा में चेन स्नेचिंग की घटना में वांछित आरोपी को उदयपुर से पुलिस ने किया गिरफ्तार
वर्ष 2023 मे निम्बाहेडा कोतवाली थाना क्षैत्र मे योजनापूर्वक हुई चैन स्नैचिंग की घटना में वांछित आरोपी को कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने उदयपुर के ताज हॉटल से गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए उदयपुर के ताज होटल में छिपकर साउंड सिस्टम ऑपरेटर का कार्य कर रहा था। पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने प्रेस नोट करके जानकारी दी है।