निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा क्षेत्र में हरित चित्तौड़गढ़ अभियान के तहत स्कूल में पूर्व विधायक के नेतृत्व में हुआ पौधारोपण
राजस्थान सरकार के हरित राजस्थान अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे हरित चित्तौड़ अभियान में निम्बाहेड़ा उपखण्ड के धीनवा ग्राम स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में सघन पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अशोक नवलखा मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट रहे।