निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा में डमी जमीन का खातेदार बना कर फर्जी रजिस्ट्री करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
कस्बा निम्बाहेड़ा में कृषि भुमी के डमी मालिक खड़ा कर फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करने के मामले में गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने मुख्य सरगना सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की हैं। आरोपी कुटरचना कर फर्जी तरीके से जमीन के मालिक को बताये बिना ही उसके स्थान पर डमी मालिक खड़ा भूमि बेच दी थी।