गुनौर: पन्ना में अवैध बोरिंग का खेल जारी, आदेशों के बावजूद उत्खनन धड़ल्ले से जारी
Gunnor, Panna | May 22, 2026 जिले में अवैध बोरिंग और भूजल दोहन का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ जहां एक ओर ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट गहराता जा रहा है, वहीं दूसरी ओर बिना अनुमति ट्यूबवेल खुदाई का काम खुलेआम जारी है। हालात यह हैं कि जिला प्रशासन के आदेशों और प्रतिबंधों के बावजूद दिन-रात बोरिंग मशीनें चल रही हैं।